देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार संग पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा का प्रतीक मानी जाने वाली नौ कन्याओं का विधिवत पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य की समृद्धि व जनता के सुख-शांति की प्रार्थना की।
Related Posts