देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव आया। डॉ. अंबेडकर ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्रदान करता है।