"

सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलरों ने बसा दी 30 अवैध कॉलोनियां

पिछले 11 सालों में बस गई गई 30 अवैध कॉलोनियां, लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

          सोनीपत (रोज़ाना ब्यूरो)। दिल्ली से सटे सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलरों के बड़ा खेल का खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी डीलरों ने पिछले 11 सालों में 30 अवैध कॉलोनियां बसा दी। जिले के गोहाना, खरखौदा, गन्नौर, राई और सोनीपत के विभिन्न क्षेत्रों में कॉलोनियां काटी जा रही हैं। नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और डीटीपी की टीमें कार्रवाई भी करती हैं, लेकिन अवैध कॉलोनी काटने वाले बाज नहीं हा रहे। राज्य सरकार ने अक्टूबर, 2023 में पांच कॉलोनियों को वैध कर दिया था, जबकि 25 कॉलोनियां अब भी अवैध हैं।

नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं निवासी

गोहाना में नई सब्जी मंडी के निकट अवैध कॉलोनी, जिसमें अधिकतर गलियां कच्ची हैं। इन कॉलोनियों में न तो सीवर की व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा है। अधिकतर गलियां कच्ची होने से ऊबड़-खाबड़ हैं। अवैध कालोनियों में रह रहे लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

सावधानी से खरीदे प्लॉट

सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अवैध कॉलोनियों का जाल फैलाया जा रहा है। गोहाना खरखौदा और गन्नौर में धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग हो रही है जिससे मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद प्रॉपर्टी डीलर मुनाफा कमा रहे हैं और अवैध कॉलोनियां बढ़ती जा रही हैं।
डीलर और उनके एजेंट लोगों को अवैध कॉलोनियों में सस्ते भाव पर प्लॉट देने का लालच देकर उनको फंसा लेते हैं। धीरे-धीरे लोग वहां पर मकान बनाते हैं, जिससे अवैध कॉलोनियां बसती चलती जाती हैं। राज्य सरकार द्वारा पहले 2004 और उसके बाद 2014 में गोहाना में सभी अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया था।

गोहाना में ये कॉलोनियां अवैध

गुढ़ा कॉलोनी एक, गुढ़ा कॉलोनी दो, विष्णु नगर एक्सटेंशन, आदर्श नगर-दो कॉलोनी, राम नगर-दो कॉलोनी, बनभौरी माता कॉलोनी, एकता कॉलोनी, देवीपुरा कॉलोनी एक्सटेंशन, मीनाक्षी कॉलोनी पार्ट-एक व दो, ग्रेन मार्केट कॉलोनी, श्रीराम शरणम कॉलोनी-दो, बलराज एवं चोपड़ा कॉलोनी एक्सटेंशन, नई सब्जी मंडी के पीछे की कॉलोनी के अलावा अन्य कॉलोनियां अवैध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.